शाहजहांपुर।पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में अंधे हुआ पति दीवार फांदकर घर में घुसा और पत्नी और बेटियों फेंका तेजाब

पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में अंधे हुआ पति दीवार फांदकर घर में घुसा और पत्नी और बेटियों फेंका तेजाब

मुजीब खान

शाहजहांपुर/ कहते है कि शक वह बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं और इसी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति कभी कभी ऐसी घटना को अंजाम दे देता है कि कोई सोच भी नहीं सकता ऐसा है एक घटना क्रम शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम टिकरी में कल रात देखने को मिला जबानी पत्नी के गांव से एक युवक से अवैध संबंधों के शक में वह इतना अंधा हो गया को उसने बिना असलियत जाने एक बड़ा कदम उठाते हुए रात के समय अपने घर में दीवार फांद कर घुसा और कमरे में सो रही अपनी पत्नी और बेटियों पर तेजाब फेंक दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

मानवता को कलंकित करने वाली यह वारदात थाना निगोही क्षेत्र के टिकरी गांव की है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी और बेटियों ने घर में घुसने नहीं दिया देर रात रामगोपाल नामक व्यक्ति अपने साले गुड्डू के साथ घर की पिछली दीवार से चुपके से घर में घुसा और तेजाब फेंककर हमला कर दिया तेजाब से पत्नी रामगुनी, 20 वर्षीय बेटी रचित और 22 वर्षीय बेटी नेहा बुरी तरह से झुलस गईं।

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि रामगोपाल अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शक करता था, जिसके कारण दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वह कुछ समय से हरदोई में रह रहा था और उसी शक के चलते उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान रामगोपाल ने पत्नी को धमकी देते हुए कहा कि तेरा चेहरा ऐसा कर दूंगा कि तुझे कोई देख भी नहीं पाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी रामगोपाल और उसके साले गुड्डू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *