Thursday, December 18

बदायूँ।तालाब पर नहाने गए दो किशोरों की डूब कर हुई मौत शव देखकर परिवारों में मचा कोहराम

तालाब पर नहाने गए दो किशोरों की डूब कर हुई मौत शव देखकर परिवारों में मचा कोहराम

बदायूं / जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में आज सुबह तालाब पर नहाने गए दो किशोरों की गहरे पानी में जाने पर डूबने से हुई मौत से परिवारों में कोहराम मच गया तालाब से डूबे हुए दोनों किशोरों को अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया ।

 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी बॉबी (14) पुत्र भूरे कश्यप और सलमान (16) पुत्र झबूरी शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव के ही तालाब में नहाने गए थे। दोनों तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों किशोर डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोरशराबा मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिवार के लोग भी तालाब किनारे पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों किशोर तालाब के गहरे पानी में डूब चुके थे। गांव के गोताखोरों को बुलाकर दोनों किशोरों की तलाश कराई गई। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद दोनों किशोर अचेत हालत में तालाब से बाहर निकाले गए।

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों किशोरों को अलग-अलग बाइकों की मदद से बिसौली सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण में दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। किशोरों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। तहसील प्रशासन ने गांव पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया है। वहीं, पुलिस ने दोनों किशोरों के शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *