Tuesday, December 16

आजमगढ़।आशुतोष प्रियदर्शी को मिली एम बी बी एस की डिग्री, प्रसन्नता 

आशुतोष प्रियदर्शी को मिली एम बी बी एस की डिग्री, प्रसन्नता 

आजमगढ़। आशुतोष प्रियदर्शी को अम्बेडकर जयंती पर एम बी बी एस इंटर्नशिप की डिग्री हासिल हुई है। जिससे लोगों में हर्ष है। लोगों को बधाई देने वालों तांता लगा हुआ है।

जनपद के तहबरपुुुुर थाने में पड़ने वाले आशुतोष प्रियदर्शी मूलतः रैसिंहपुर गांव के निवासी हैं। माता श्रीमती लीलावती देवी कुशल गृहिणी और पिता ज्वाला प्रसाद हीरा लाल स्मारक इंटर कालेज भरौली कोयलसा इण्टर कालेज में प्रधानाध्यापक है। दादा रामलाल सेवा निवृत्त शिक्षक व गांव के पूर्व प्रधान है। आशुतोष प्रियदर्शी महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। श्री प्रियदर्शी को डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर एम बी बी एस इंटर्नशिप की डिग्री हासिल हुई है। जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *