
नाबालिग बच्ची के साथ अश्लीलता करने के आरोपी जरीफनगर पुलिस ने पकड़ा।
बदायूं / जनपद के थाना जरीफनगर क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता करने के मामले में थाना जरीफनगर में दर्ज मुकदमें के आरोपी को पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी द्वारा एक घर में बच्ची को अकेला पाकर उसे बुरी नियत से पकड़ते हुए उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता करने का आरोप है ।
जानकारी के अनुसार विगत 17 अप्रैल को ग्राम जातकी निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बबलू पुत्र जिंदू कश्यप पर घर में घुसकर घर में उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी नियत से पकड़ लिया तथा उसके साथ छेड़खानी करने लगा तथा पैसों का लालच देकर गलत काम करने को कहा और जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर वादी की पुत्री के चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया था पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करके जेल भेजने की कार्यवाही की है।
























