
अब बरेली में रेखा ने मेरठ की मुस्कान और रविता की तर्ज पर प्रेमी संग मिल पति को सुलाया मौत की नींद
मुजीब खान
बरेली / उत्तर प्रदेश में ऐसा लगता है कि पत्नियों द्वारा पतियों को मारने की प्रतिस्पर्धा चल रही मेरठ में सौरभ हत्याकांड एक ऐसा हत्याकांड था जो भुलाए नहीं भूलता उसके इसी मेरठ की एक और पत्नी आगे आई जिसने तरीका बदला और पति को गला घोंटकर मौत के घाट उतारने के बाद उसके मृत शरीर के पास एक सांप लाकर छोड़ दिया जिसने रात भर उसके शरीर को नोचा लेकिन पत्नी की करतूत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुल गई जिसे पुलिस ने उसके आशिक सहित गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया लेकिन कहानी यही नहीं रुकी अब इन दोनों से आगे निकली बरेली की रेखा जिसने अपने आशिक के संग मिलकर पति को चाय में जहर दिया जिससे वह बेहोश हो गया और फिर दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी बाद में उसको फांसी दिखाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ खुलकर सामने आ गया और दोनों को जेल भेज दिया गया हालांकि पति की हत्या करने के बाद रेखा ने काफी ड्रामा किया लेकिन सब बेकार साबित हुआ।
मामला बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी इलाके का है। जहां नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत केहरपाल की उसकी पत्नी रेखा और प्रेमी पिंटू ने मिलकर उसकी हत्या कर दी फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक केहरपाल के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रेखा का बुलंदशहर निवासी पिंटू नामक युवक से अवैध संबंध था। हत्या से पहले रेखा ने केहरपाल को चाय में चूहामार दवाई पिलाई, फिर रात में कमरे में उसका गला दबाकर फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा दिखे पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन रेखा ने खुद शोर मचाकर लोगों को बुलाया और कहा कि उसका पति कमरे में लटका हुआ है। जब लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तो केहरपाल का शव फंदे से लटका मिला पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत दम घुटने से हुई है और गले पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
परिजनों का आरोप है कि रेखा पति की मर्जी के खिलाफ एक मेडिकल कॉलेज में नौकरी करती थी, जहां उसका संपर्क पिंटू से हुआ पिंटू अक्सर उनके घर आता और रसोई में खाना बनाता, जिससे केहरपाल को शक हुआ जब उसने इसका विरोध किया, तो घर में अक्सर झगड़े होने लगे इस मामले पर जानकारी देते हुए एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘केहरपाल की मौत की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन पत्नी और प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची चाय में जहर देने की बात पत्नी ने कबूल की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
























