Sunday, February 15

आजमगढ़।धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती 

धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती 

 आजमगढ़। अहरौला क्षेत्र के रेडहा गांव में स्थित इच्छा पूर्ति बालाजी हनुमान मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मोदी परिवार ने हनुमान जयंती मनाया । भव्य रूप से 2 दिन से चल रहे पूजन पाठ हवन कीर्तन के साथ समापन हुआ।अमित मोदी संजय मोदी के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। और गरीबों को जरूरी सामानों का दान भी किया गया ।

इस मंदिर पर आजमगढ़ बनारस कोलकाता मुंबई से चलकर फतेहचंद मारवाड़ी के वंशज इस मंदिर की चली आ रही परंपरा को निभाते हुए बृहद रूप में हनुमान जयंती का आयोजन करते हैं ।और क्षेत्र से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। और प्रसाद ग्रहण करते हैं ।इस मौके पर अशोक कुमार पंकज कुमार जयंत पांडेय आदेश श्रीवास्तव गौरव अवंतिका अंशिका गीता देवी गोलू मद्धेशिया सुहेल अहमद आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *