
स्कूल चलो अभियान में निकली जागरूकता रैली:बच्चों ने शिक्षा के महत्व को लेकर लगाए नारे, अभिभावकों से की नामांकन की अपील
मंटू मिश्रा रानीगंज बैरिया बलिया।स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बैरिया बीआरसी से जागरूकता रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीआरसी परिसर से निकलकर मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः बीआरसी पर आकर खत्म हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी दफ्तियां जैसे आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का तुम करो जतन, कोई न छुटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के साथ चल रहे शिक्षक अभिभावकों से अपने परिवार के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने की अपील करते हुए चल रहे थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की अपील करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बहुटोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे, स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर की व्यवस्था है। वरिष्ठ शिक्षक भरत प्रसाद गुप्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर में शिक्षा की अलख जगाई जाय जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। रैली के साथ शिक्षक श्री रामेश्वर उपाध्याय, राज नारायण राम ,एकबाल अहमद, खुरशेद अनवर, अजय सिंह, सचित सिंह, जियाउल हक, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार राम, रंजीत राम,श्रीमती मीरा कुमारी, माधुरी मिश्र, अनुराधा मिश्र एवं सहयोगी नन्द किशोर, पीयूष, सतीश आदि साथ साथ चल रहे थे।

