Sunday, February 15

भदोही।मतेथू हनुमान मंदिर पर चार-दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन शनिवार से

भदोही।मतेथू हनुमान मंदिर पर चार-दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन शनिवार से

रात्रि में वृंदावन के कलाकार करेंगे रासलीला कार्यक्रम का मंचन , व्यापक पैमाने पर चल रही तैयारी

शरद बिंद/भदोही।

दुर्गागंज। अभोली ब्लाक के मतेथू गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर शनिवार से चार-दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। श्रीराम दरबार स्थापना के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में चार-दिवसीय भव्य श्रीराम कथा आयोजित किया गया है। शनिवार से चार-दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा और बुधवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। शाम 3 बजे से 6 बजे तक पंडित रमाशंकर पाण्डेय के द्वारा अमृतमय श्रीराम कथा सुनाई जाएगी। इसके साथ ही चार दिनों तक रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रासलीला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें वृदांवन से आए कलाकार रासलीला कार्यक्रम का मंचन करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर हनुमान मंदिर पर व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है और आकर्षक विद्युत झालरों व पुष्पों से मंदिर की सजावट की गई है। यह जानकारी आयोजन समिति के आचार्य विनय कुमार पाठक व प्रेमशंकर पाठक ने संयुक्त रूप से दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *