
पूर्व सांसद सह स्वतंत्रता सेनानी जियालाल मंडल की पुत्रवधु सीता देवी पंचतत्व में हुई विलीन।
राकेश कुमार यादव। सहरसा (बिहार)
सहरसा।जिले केसिमरी बख्तियारपुर नप क्षेत्र के रंगिनियां गांव निवासी पूर्व सांसद सह स्वतंत्रता सेनानी जियालाल मंडल की पुत्रवधु सीता देवी शुक्रवार को पंचतत्व में हुई विलीन।
नगर परिषद के रंगिनियां गांव में अंतिम संस्कार किया गया।जहां बड़ी संख्या पहुंचे लोगो ने उन्हें नम आंखो से अंतिम विदाई दी।स्व सीता देवी के बड़े पुत्र भवेश यादव ने मुखाग्नि दी।इस मौके पर पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैशर ने शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि सीता देवी सामाजिक महिला के साथ – साथ एक कुशल गृहिणी थी।ताउम्र उन्होंने गरीबों की सेवा की है। पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव ने भी उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि सीता देवी के निधन से हम सभी मर्माहत है। उनका आशीर्वाद सदैव हमें मिलता था।पूर्व विधायक जफर आलम ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि सीता देवी एक धर्म परायण महिला थी। जरूरतमंदों का मदद करना उनकी आदत में शुमार था। जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि इनके निधन से हम सभी मर्माहत है।इनकी कमी हमेशा खेलगी।खगड़िया के पूर्व विधायक पूनम यादव ने कहा कि उनका जाना हमेशा खलेगी।खगड़िया जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा कि यह अपूर्णीय क्षति हैं। जिसे भविष्य में भरना नामुमकिन हैं।अंतिम संस्कार मे शामिल होने वालो मे सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि हस्सान आलम, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, संवेदक जवाहर यादव,बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम, राजीव रंजन,मिथिलेश विजय, सुमित गुप्ता, जनसुराज नेता शमीम अनवर, कोपड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भिंसी यादव, डाक एवं कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत, चंद्रमणि, पुनपुन यादव, मुकेश साह, शिवेंद्र पोद्दार, भन्टू यादव, राहिल अंसारी,श्याम भारती, रंजीत यादव, शिव शक्ति, मिथिलेश कुमार चौधरी,भजन यादव, अबू तोराब, खुशीलाल भगत, अबुल फराह शाजली, अमर यादव,राहुल सिंह आसिफ, पत्रकार अजय कुमार, कुमार राजेश,ब्रजेश भारती, राकेश कुमार यादव,महेन्द्र प्रसाद,आयुश कुमार,विनोद सिंह,निरंजन कुमार, पियुष प्रसाद, मिथिलेश कुमार, बिमलेश भारती, गोलू कुमार,आशिष कुमार,राजा सहित अन्य मौजूद थे।

