Thursday, December 18

आजमगढ़।छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार 

छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार 

आजमगढ़।रानी की सराय पुलिस ने छेडखानी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।24 अक्टूबर 2024 को वादिनी ने थाने पर लिखित तहरीर दिया कि 23 अक्टूबर 2024 को लगभग 05.00 बजे शाम को वादिनी की नाबालिक पुत्री जो घर से बाहर की ओर गयी थी। उसके साथ अभियुक्त सोनू कुमार उर्फ पिक्चर पुत्र इन्द्रजीत उर्फ झुराली निवासी मझगांवा थाना रानी की सराय द्वारा सूनसान रास्ते में अश्लील भाषा का प्रयोग किया।तथा विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा उसका हाँथ पकड़कर दुपट्टा खींचते हुए छेड़खानी करने लगा ।जिसका विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दिया गया। जिसके सम्बन्ध मे सरायमीर पुलिस ने  धारा 76/115(2)/352/351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर किया।

 उ0नि0 अजय प्रताप सिंह हमराही पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर मुकदमा में वांछित अभियुक्त सोनू कुमार को मझगांवा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *