
भीषण आग से 15 लाख की गृहस्थी हुई राख
शरद बिंद
वहिदा नगर भदोही। रविवार की रात लगभग 9.45 बजे कोइरौना थाना क्षेत्र के रजमला गांव में तड़की संदिग्ध आग की चिंगारी अपनेआप में सबकुछ बयां भी कर दी। रजमला निवासी फूलचंद यादव, मानिकचंद यादव, विधवा नीलम देवी ने बताया कि वह सभी संयुक्त रुप से रहते हैं। रात में भड़की शार्ट सर्किट की चिंगारी देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया। जब तक आग बुझाने का प्रयास आसपास के लोग करते तब तक चार मड़हा, एक बोलेरो, एक बाइक, साइकिल समेत खटिया, बिस्तर, बर्तन, खाद्यान्न राख हो उठे और बच्चा जनने के करीब रही भैंस ने दम तोड़ दिया। लपटें इतनी तेज थीं कि बचाव में लोग आग के नजदीक नहीं जा पा रहे थे। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची वह भी बेबस दिखी। एक घंटे बाद आकर फायर ब्रिगेड लौट गई। एक गोवंश की जान बचने से इलाज जारी रहा। आग की विभित्सतता से पूरा परिवार आंसू बहाता दिखा और लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार ने स्थलीय रिपोर्ट सदर तहसील प्रशासन को भेज दी है।

