Tuesday, December 16

भदोही।मां के नाम एक पेड़ थीम के तहत किया गया पौधारोपण पर्यावरण बचाने का लिया गया संकल्प।

मां के नाम एक पेड़ थीम के तहत किया गया पौधारोपण पर्यावरण बचाने का लिया गया संकल्प।

शरद बिंद/भदोही।

दुर्गागंज (भदोही)। अभोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मसूधी में एक अनूठी पहल की गई। ‘मां के नाम एक पेड़’ थीम के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्राम प्रधान निर्मला देवी के नेतृत्व में समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इनमें 110 गोल्डन हेज, 10 अमरूद, 10 फास्टल पाम और 3-3 बॉटल पाम, अनार व नींबू के पौधे शामिल हैं।इसके अलावा एक-एक चीकू और गूलर, तीन-तीन पीपल व बरगद तथा दो आंवले के पौधे भी रोपे गए। फूलों में 5 गुलाब, 60 गेंदा, 5 गुड़हल और 5 चंपा के पौधे लगाए गए। आयुर्वेदिक महत्व की जड़ी-बूटी मूसली के 40 पौधे भी रोपण में शामिल किए गए।

इस सराहनीय कार्य में प्रधानाध्यापक महेंद्र यादव, सहायक अध्यापक वीरेंद्र पांडे, विंध्यवासिनी पांडे (सोनू) शेषकला सहायक अध्यापक, अनिल कुमार बिंद, धर्मराज मिश्रा, सुरेश चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार और सूर्य नारायण बिंद सहित कई लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *