
चोरी के आभूषण नकदी कट्टा कारतूस के साथ एक गिरफतार
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। सरायमीर पुलिस ने चोरी गये आभूषण , नकदी व असलहा के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया।सरायमीर थाने के आराजी कनैथा गांव निवासी श्रीमती ममता यादव पत्नी चमनलाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मायके गयी थी। वापस आयी तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। गोदरेज अलमारी का दरवाजा खुला था। अलमारी में रखा जेवर व चालीस हजार रुपए उठा ले गए। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दिया।
सरायमीर थाने के व0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार मय हमराही पुलिस बल के साथ मुकदमे में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अर्जुन चौहान पुत्र स्व0 रामनाथ चौहान निवासी ग्राम फरहामऊ को चोरी के एक अदद लाकेट पीली धातु व एक अदद अंगुठी पीली धातु व एक जोड़ी पायल सफेद धातु की व 9060/- रूपये तथा 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ नन्दाव बाजार के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।























