Tuesday, December 16

आजमगढ़ में मौनी अमावस्या पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, शिव लिंग पर किया जलाभिषेक 

आजमगढ़ में मौनी अमावस्या पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, शिव लिंग पर किया जलाभिषेक 

आजमगढ़। जनपद में मौनी अमावस्या पर लोगों ने संगमों, सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाई। और शिव लिंग पर जलाभिषेक किया। चारों तरफ मेले जैसा दृश्य रहा। जहां महिलाओं ने ऊ प्रसाधन की सामग्री खरीदीं वहीं बच्चों ने चाऊमीन,झोले व गोलगप्पे का लुत्फ उठाया।आस्था का प्रतीक मौनी अमावस्या। जनपद के तमसा – मंजूषा के संगम तट पर स्थित माता सती अनुसूया के पुत्र महर्षि दुर्वासा ऋषि की तपोभूमि दुर्वासा, तमसा – कुंवर के संगम तट पर महर्षि दत्तात्रेय, तमसा – शिलनी नदी के संगम तट पर चंद्रमा श्रषि का आश्रम है। संगम तट पर सुबह से ही आस्था का जन शैलाब उमड़ पड़ा। इसके अलावा भैरों बाबा,आंवक,पलहना धाम आदि धार्मिक स्थलों के सरोवर में श्रद्धालु जनो ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।दान पुण्य कर्म किया। परिसर में चारों तरफ़ मेले जैसा दृश्य रहा। दुकानें सजी हुई थीं। महिलाओं ने सौन्दर्य प्रसाधन की सामग्री खरीदीं। बच्चों ने चाऊमीन, छोला, गोलगप्पे, जलेवी आदि का लुत्फ उठाया। सुरक्षा की दृष्टि कोण से पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *