Monday, February 16

आजमगढ़।24 साल की उम्र में बना एमबीबीएस, परिजनों में उल्लास 

24 साल की उम्र में बना एमबीबीएस, परिजनों में उल्लास 

 आजमगढ़। अहरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत बस्ती भुजबल के पंडरी गांव निवासी उत्कर्ष सिंह पुत्र आलोक सिंह मात्र 24 साल की उम्र में एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर लिया। जिसमें लोगों में हर्ष है।

एम सीबीएस की डिग्री लेकर जब जब उत्कर्ष घर पहुंचा तो परिजन व इष्ट मित्रों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। घर पर बंधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उत्कर्ष सिंह के पिता आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उत्कर्ष सिंह ने कजाकिस्तान से पांच साल तक पढ़ाई करने के बाद एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। भारतीय नियम के अनुसार विदेश से डिग्री लेने के बाद फारेंन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जामिनेशन(FMGE) की परीक्षा पास करनी होती है। परीक्षा का परिणाम दो दिन पहले आया है। जिसमें उत्कर्ष सिंह पास कर लिए हैं। उत्कर्ष सिंह ने अपने सफ़लता का श्रेय अपने पिता आलोक कुमार सिंह व माता विजय लक्ष्मी सिंह को दिया है।

वहीं  सतेन्द्र सिंह,सुभाष चौबे, डॉ.प्रमोद मिश्रा,मनोज चौबे,डॉ काली प्रसाद सिंह,संतोष गुप्ता, भुपेंद्र सिंह, संतोष मोदनवाल, बालमुकुंद सिंह, विनोद यादव , हरिश्चंद्र यादव, लाल सिंह, नागेंद्र यादव आदिलोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *