
ससुराल में जाकर फौजी ने किया तांडव पत्नी और साली को मारी गोली पत्नी की मौत साली घायल
शाहजहांपुर / जनपद के थाना कलान क्षेत्र में एक फौजी ने अपनी ससुराल जाकर पहले जमकर तांडव मचाते हुए अपनी रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया वही बचाने आई अपनी साली को भी गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद फौजी खुद ही थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। फौजी को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस समय वह पुलिस हिरासत में है। उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज के रानीगौरपुर का रहने वाला फौजी अरविंद यादव छुटटी आया था। उसकी 28 वर्षीय पत्नी मंजू अपने मायके कलान के छिदपुरी गांव में थी। उसे विदा कराने के लिए फौजी रविवार को ससुराल गया था। रात में करीब साढ़े दस बजे फौजी का अपनी पत्नी मंजू से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि फौजी ने गुस्से में लाइसेंसी पिस्टल निकालकर पत्नी को गोली से उड़ा दिया। बताया जाता है कि फौजी ने चार राउंड फायर किए, जिसमें पत्नी के पेट और पैर में गाेली लगी। साली संगीता की गर्दन में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है।

