
आजमगढ़ के तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय पर किया गया घरौनी का वितरण
आजमगढ़। निजामाबाद के तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी का वितरण किया गया। तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। तत्पश्चात स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत यादव व संचालन सहायक विकास अधिकारी आई एस वी दुर्गा राय ने किया।। खण्ड विकास अधिकारी मनोज शर्मा ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर सहायक विकास सहकारिता अतुल कुमार सत्संगी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार शर्मा, सहायक विकास अधिकारी एस टी हेमंत कुमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय खदेरु, ओमकार नाथ पाण्डेय,राज्स्व लेखपाल आदि मौजूद रहे।
