Wednesday, December 17

आजमगढ़।किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाला गिरफतार 

किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाला गिरफतार 

आजमगढ़।तहबरपुर पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 14 जनवरी 2025 को वादिनी मुकदमा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि 14 जनवरी 2025 को विपक्षी विशाल सोनकर पुत्र विन्दू सोनकर ग्राम बनकट थाना तहबरपुर द्वारा विकाश पुत्र अनिल राम निवासी बनकट थाना तहबरपुर आजमगढ़ द्वारा वादिनी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को समय रात्रि करीब 01.00 बजे बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने वादिनि की तहरीर पर मु0अ0सं0 05/2025 धारा 137(2) बीएनएस बनाम विशाल सोनकर पुत्र विन्दू सोनकर ग्राम बनकट थाना तहबरपुर पंजीकृत किया कर अपहृता व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी।  उ0नि0 सूर्यकान्त पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल सोनकर पुत्र बिन्दु सोनकर ग्राम बनकट थाना तहबरपुर,आजमगढ़ को टीकापुर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *