
एस एस पी बदायूं ने नवजीवन वृद्धाश्रम में जाकर जाना वृद्धों का हाल किया कंबलों का वितरण
बदायूं / जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने जनपद में पढ़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर आज जनपद के थाना उझानी क्षेत्र में पड़ने वाले कछला के नवजीवन वृद्धाश्रम जाकर वहां निवास कर रहे वृद्ध जनों का हालचाल लिया उनको ठंड से बचने के लिए कंबल भी वितरित किए।
जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डाक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव के दृष्टिगत थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला में नवजीवन वृद्धाश्रम जाकर वहा निवासरत वृद्धजनो को कंबल वितरित किये गये तथा वृद्धजनो से वार्ता कर कुशलता पूछी गयी, उनकी समस्याओ एवं जरूरतों को जानकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। वृद्धजनो का नियमित रूप से हैल्थ चैकअप किये जाने एवं शासन द्वारा अनुमन्य योजनाओ का लाभ दिलाये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।

