Monday, February 16

जौनपुर।कथा विश्राम एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन तथा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

कथा विश्राम एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन तथा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

कथा विश्राम में सबकी आंखें हुई नम

 जौनपुर/ महराजगंज।क्षेत्र के बीआरसी के बगल आयोजक नन्दलाल मोदनवाल उर्फ नन्दा प्रधान द्वारा नव दिवसीय श्री राम कथा का समापन बड़े धूमधाम के साथ हुआ विश्राम दिवस की कथा में कथा व्यास स्वामी निर्मल शरण जी महाराज के मुखारविंद से लक्ष्मण चरित्र हनुमान चरित्र एवं रावण वध तथा भगवान श्री राम अयोध्या नगरी वापसी की कथा बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाई गई वहीं अंत में स्वामी निर्मल शरण महराज ने कथा श्रोताओं से नशा मुक्ति के लिए वचन मांगा और अंत में यह भी कहा कि यही हमारी गुरु दक्षिणा है नौ दिन की कथा में अपनी कोई एक बुराई छोड़ दें। वही यह भी कहा हम सभी को अपने मन को वश में करते हुए स्वास्थ्य एवं सुख दुख की कल्पना से परे होकर स्वयं को समाज के कल्याण और ईश्वर की आराधना में लगाना है। समापन पर राम जी का राजतिलक मंगल गीत आरती हुई कथा विश्राम पर सभी महिला पुरुषों की आंखें नम थी। साथ ही आयोजन परिवार द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार बंधुओ को भगवान श्री राम जी की दिव्य प्रतिमा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजक परिवार नन्दलाल मोदनवाल एवं अशोक कुमार मोदनवाल वैज्ञानिक, खजांची लाल मोदनवाल, दीपक कुमार मोदनवाल न्याय विभाग, ,आदर्श कुमार मोदनवाल, सत्यम मोदनवाल का मंच से स्वामी जी ने बखान करते हुए खुब आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *