Monday, February 16

नैनीताल।पहाड़ से तस्करी कर मैदान ला रहे थे चरस, पुलिस चैकिंग में पकड़े

पहाड़ से तस्करी कर मैदान ला रहे थे चरस, पुलिस चैकिंग में पकड़े

(आशुतोष शर्मा) नैनीताल। प्रदेश में नशे के सौदागरों को सलाह को पीछे डालने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा में ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसके तहत नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस विभाग ने जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ी कार्रवाई की है। नए साल के जश्न के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया।

पुलिस अधीक्षक क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भवाली श्री सुमित पांडेय के निर्देशन में, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में 30 दिसंबर 2024 को पुलिस ने मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के कालापातल से ज़स्टा रिज़ॉर्ट जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK04L 9610 पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से कुल 01 किलो 643 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

नितिन सिंह (21 वर्ष), पुत्र जीवन सिंह लोधियाल, निवासी ग्राम लोध, थाना मुक्तेश्वर हरिश्चंद्र (21 वर्ष), पुत्र नरेंद्र लाल, निवासी हरि नगर अकसोड, थाना मुक्तेश्वर रोहित कुमार (23 वर्ष), पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी हरी नगर अकसोडा, मुक्तेश्वरगिरफ्तारी टीम:उ0 नि0 विजय कुमार (चौकी प्रभारी धानाचूली), हे0का0 जीवन नाथ गोस्वामी, क़ानि0 मो0 असलम, क़ानि0 कोसतुब कन्याल, क़ानि0 जयबीर सिंहपूछताछ में खुलासा: गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आसपास के इलाकों से चरस इकट्ठा कर हल्द्वानी में बेचने के लिए ले जा रहे थे, ताकि ज्यादा मुनाफा कमा सकें। लेकिन पुलिस की सघन चेकिंग अभियान के कारण उनका मंसूबा चकनाचूर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *