
भाजपा संगठन मण्डल नगरा की आवश्यक चुनावी बैठक स्थानीय पुस्तकालय भवन पर संपन्न।
संजीव सिंह बलिया।भाजपा संगठन पर्व के अवसर पर मण्डल नगरा की आवश्यक चुनावी बैठक स्थानीय पुस्तकालय भवन पर सम्पन्न हुई। बैठक मे रंजना राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। ऐसे में संगठन की मजबूती के लिए राष्ट्रीय स्तर से मण्डल व बूथ पर संगठनात्मक कार्य को किया जाता है। इसमे अध्यक्ष पद सहित कार्यकारिणी का चुनाव होता है। बैठक मण्डल के बूथ कमेटी व शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ताओं की उपस्थित में हुआ। जिसमे पांच आवेदन पत्र आए। बैठक में जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, मण्ड़ल अध्यक्ष उमा शंकर सैनी, कैलाश बिहारी सिंह, पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया, रामायन ठाकुर, रामशिरोमणि, पप्पू सिंह, गुडडू पाण्डेय, फतेह बहादुर सिंह, कंचन वर्मा, संयोजक आईटी विभाग जयप्रकाश जायसवाल आदि रहे।

