Tuesday, December 16

सलखुआ प्रखंड के 11 पैक्सों में 7 नए, 4 पुराने चेहरे को मिला मौका 

सलखुआ प्रखंड के 11 पैक्सों में 7 नए, 4 पुराने चेहरे को मिला मौका 

सहरसा।जिले के सलखुआ सलखुआ के 11 पैक्सों में रविवार को चुनाव उपरांत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हो गया। इस बार पैक्स चुनाव में चार निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष ने जीत दर्ज कर अपनी कुर्सी बचा ली। वहीं, 7 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे को मतदाताओं ने मौका दिया है। हरेवा पंचायत से रमण कुमार उर्फ बब्बू यादव ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामकुमार यादव को 152 मतों से पराजित किया। गोरदह पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष रोबिन कुमार 371 मतों से प्रतिद्वंद्वी अमर कुमार को पराजित कर दिया। उटेशरा पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अंजू कुमारी ने निकटतम प्रतिद्वंदी रामरक्षी यादव को 268 मतों से हराया। अंजू कुमारी को 752 मत तो प्रतिद्वंद्वी रामरक्षी यादव को 484 मत प्राप्त हुआ। मोबारकपुर पैक्स से मिथलेश कुमार ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार को 364 मत से पराजित कर दिया। सितुआहा पैक्स से रूपेश कुमार को 1014 मत तो दिनेश यादव को 895 मत प्राप्त हुआ। कोपरिया पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राजधर यादव निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिनंदन कुमार को 164 मतों से हराया। सलखुआ पैक्स से रतिलाल यादव ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुभाष यादव को 87 मत से पराजित किया। अलानी पैक्स से नए चेहरे रामविलास भगत ने रामेश्वर को 47 मतों से हराया। कबीरा पैक्स से हरिनंदन महतो ने विजय कुमार रंजन को पराजित किया। साम्हरखुर्द पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने देवेन्द्र कुमार दौलत को 200 मतों से पराजित किया। चानन पैक्स से संजीव कुमार ने भाष्कर चौधरी को 380 मतों से हराया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मधु कुमारी के द्वारा जीतें अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर ऑब्जर्वर सह जिला कृषि पदाधिकारी सुपौल के पप्पू कुमार, निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मधु कुमारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीइओ सविता कुमारी, पशु चिकित्सक डॉ नवीन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी स्नेहजीत, बीपीआरओ कैलाश पासवान सहित बंशीधर दास सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *