Thursday, December 18

40 वार्डों के लिए 20महिला और 70 पुरुषों ने भाजपा में किया आवेदन

40 वार्डों के लिए 20महिला और 70 पुरुषों ने भाजपा में किया आवेदन

अल्मोड़ा। आगामी नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के 40 वार्डों के प्रत्याशियों के आवेदन पाताल देवी कार्यालय में प्राप्त किए गए। नगर के सभी वार्डों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों से आवेदन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के नाम पर दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे, और सभी ने जोर-शोर से आवेदन किया। महिलाओं ने भी पार्षद चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने पार्टी को भरोसा दिलाया कि वे अपने-अपने वार्डों से भारी मतों से जीत हासिल करेंगे और भाजपा को नगर निगम चुनाव में अधिक से अधिक पार्षद दिलाएंगे।

जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा और महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने सभी पार्षद प्रत्याशियों के आवेदन स्वीकार किए और वार्डों पर नाम लिखे। आज के दिन महिला प्रत्याशियों की संख्या 20 से ज्यादा रही, जबकि पुरुषों के लिए 70 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन पत्र प्रातः 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक स्वीकार किए गए।

इसके अतिरिक्त, जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल और नगर मंडल की बैठक भी ली। इस बैठक में नए बूथों के गठन के लिए फार्म जांच कर जमा करवाए गए और बूथ गठन से संबंधित समस्याओं का समाधान भी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर किया गया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, देवाशीष नेगी, कोषाध्यक्ष मनोज बर्मा, सदस्यता अभियान संयोजक देवेन्द्र नयाल, सह संयोजक लोकेश कालाकोटी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नमो एप जिला कृष्ण बहादुर, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, जिला कार्यकारिणी निर्मला जोशी, सोशल मीडिया प्रमुख नेहा उप्रेती, ललिता पचपाल, अजय बर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, अंजलि जोशी, प्रदीप नगरकोटी, मंगल बिष्ट, नगर मंत्री दिक्षात पवार, नगर मंत्री चंदन रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान, नगर उपाध्यक्ष जगत नारायण भट्ट, भगवान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *