भदोही।एक वर्ष से ट्रांसफार्मर की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, मुख्यमंत्री से लगाएंगे गुहार।

एक वर्ष से ट्रांसफार्मर की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, मुख्यमंत्री से लगाएंगे गुहार।

शरद बिंद/ भदोही।

सुरियावां। ग्राम पट्टी बेजाव के नौवापुर गांव के ग्रामीण पिछले करीब एक वर्ष से ट्रांसफार्मर की समस्या से परेशान हैं। गांव में वर्तमान में मात्र 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जबकि यहां 40 से अधिक कनेक्शन धारक हैं। अधिक भार के कारण ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए एसडीओ और एक्सईएन सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत और गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष सुरियावां सुरेश चौहान एवं ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश पाल ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं और अब थक चुके हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के दौरान ग्रामीण अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने अथवा नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग करेंगे।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के समक्ष समस्या पहुंचने के बाद गांव की बिजली व्यवस्था में सुधार हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *