फरिहा रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत

फरिहा रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे फाटक के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चकिया गांव निवासी अशहद पुत्र नसीम शनिवार को सुबह करीब 11 बजे साइकिल से फरिहा गेहूं पिसाने के लिए गया था। वह आटा लेकर घर वापस आ रहा था। घर लौटते समय जैसे ही वह फरिहा रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के सामने पहुंचा पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि अशहद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक माल गोदाम की ओर चला गया और चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निजामाबाद राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है ।तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *