चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ न्यायालय की नई कार्यकारिणी गठित
बदायूं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ न्यायालय बदायूं का चुनाव 26 अक्टूबर को कराया गया। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामदास को संरक्षक, राजकुमार मौर्य को अध्यक्ष तथा ताहिर अंसारी को सचिव मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी में सुमित कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश कुमार शर्मा एवं रामधारी पाल को उपाध्यक्ष, नितीश कुमार को कोषाध्यक्ष, आदित्य गंगवार को आय-व्यय निरीक्षक, पवन कुमार को उपसचिव, धर्मवीर सिंह को संगठन सचिव, दीपक कुमार शर्मा को प्रचार मंत्री, रजत यादव को सांस्कृतिक सचिव तथा ललित कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा अनिल उपाध्याय, विवेक कुमार, वेदपाल, योगेंद्र सिंह, धीरेन्द्र कुमार एवं छोटा खां को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
























