संचारी रोगों के प्रति जागरूकता को निकाली रैली

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता को निकाली रैली

शरद बिंद

दुर्गागंज,भदोही। जनपद के अभोली ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज भानीपुर में गुरुवार को संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीसी बिंद ने किया। इसमें स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

स्वास्थ्यकर्मियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर अस्पताल परिसर से रैली निकाली। रैली के दौरान स्वास्थ्यकर्मी लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करते हुए नारे लगाते हुए आगे बढ़े। ‘अभोली ने ठाना है, संचारी रोग भगाना है’ सहित अन्य जागरूकता नारों से लोगों को स्वच्छता अपनाने और बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीसी बिंद ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से भी गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने और रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी देने का आह्वान किया।

रैली के माध्यम से लोगों से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *