प्रयागराज।पंचायत सहायकों की उपस्थिति से लेकर डिजिटल लाइब्रेरी तक की हुई समीक्षा

पंचायत सहायकों की उपस्थिति से लेकर डिजिटल लाइब्रेरी तक की हुई समीक्षा

मिशन कर्मयोगी-iGOT में हर कार्मिक को प्रतिमाह दो प्रमाणपत्र जारी कराने के निर्देश

प्रयागराज।उपनिदेशक पंचायत, प्रयागराज मंडल द्वारा सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के समस्त जिला पंचायत राज अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) एवं डीपीएम के साथ पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई।

समीक्षा में पंचायत सहायकों की उपस्थिति एवं नियमित सक्रियता, ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन एवं प्रभावी उपयोग तथा मिशन कर्मयोगी-iGOT के अंतर्गत प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पंचायत सहायकों के साथ पंचायत सचिवों, सफाई कर्मचारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) का प्रशिक्षण भी निर्धारित समय पर पूरा कराया जाए और प्रमाणपत्र जेनरेट कराए जाएं।

उपनिदेशक पंचायत ने निर्देशित किया कि मिशन कर्मयोगी-iGOT के तहत प्रत्येक कार्मिक द्वारा प्रतिमाह कम से कम दो प्रमाणपत्र जेनरेट किए जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों को पंचायत सहायकों की उपस्थिति, डिजिटल लाइब्रेरी के नियमित संचालन और iGOT प्रशिक्षण की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि इन कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *