महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा सुरक्षित आवास, एसएसपी ने किया भूमि पूजन
गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश, आवासीय सुविधाएं सुदृढ़ करना प्राथमिकता
बदायूं। महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस विभाग ने पहल की है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रस्तावित महिला आवास के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
एसएसपी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी आवासीय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि वे बेहतर माहौल में अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए इसे समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। प्रस्तावित आवास के निर्माण से महिला पुलिसकर्मियों को आधुनिक और सुरक्षित आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
























