बदायूँ।बेटियां करें महान लक्ष्य को प्राप्त : सीमा

बेटियां करें महान लक्ष्य को प्राप्त : सीमा

बदायूं । जनपद के राजा राम महिला इंटर कालेज में मेरे सपनों का भारत का भव्य आयोजन किया गया। बच्चों ने सुंदर पोस्टर बनाएं। भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा सीमा राठौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि बेटियां अपनी प्रतिभा को निखारें और महान लक्ष्य को प्राप्त करें। प्रधानाचार्या डा अनीता ने कहा कि बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। बच्चों ने गणेश प्रतिमाएं, राधा कृष्ण की मूर्तियां, शिवलिंग और बांसुरी को देखा। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंजुम शहर, ज्योति सागर, सुलेखा सिंह, किरण गुप्ता, मीनाक्षी मिश्रा, दीपिका, श्रद्धा शर्मा, चित्रा कुमारी, रिंकी, रचना सक्सेना, पुष्पा दिवाकर, ममता शर्मा आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *