सेवा संकल्प अभियान में जनसेवा का संकल्प, कार्यकर्ताओं से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान
बैठक में जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा—सेवा ही संगठन का मूल मंत्र, जरूरतमंदों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ
जौनपुर। ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री युवा मोर्चा विकास ओझा ने किया।
जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। ‘सेवा संकल्प’ अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सहायता करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसेवा के इस अभियान में पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ जुटें।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, अजय सरोज, नीरज मौर्य, जिला मंत्री संतोष मिश्र, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, अंशु कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल समेत घनश्याम यादव, अमित पाठक, नरेंद्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, नरेंद्र विश्वकर्मा, सानू सिंह, नारायण चौरसिया, जितेंद्र मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
























