पचपेड़वा छठ घाट पर गूंजा संगठनात्मक एकजुटता का संदेश, विहिप ने मनाया स्थापना दिवस
अमर बहादुर सिंह नगरा, बलिया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), रसड़ा-बलिया के तत्वावधान में नगर पंचायत नगरा के पचपेड़वा छठ घाट पर रविवार को स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संगठन की विचारधारा, सामाजिक दायित्व और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मंगलदेव चौबे मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि डा. विजय नारायण सिंह गोपाल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित होने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह में भानु पांडेय, दीपक गुप्ता, श्रृषि वर्मा, रामचन्द्र माली, अरुण सिंह, पीएल पांडेय, विशाल गुप्ता, अजीत सिंह डिम्पू, सोनू गुप्ता और संजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरविंद मिश्रा ने किया।
आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मुंशी यादव को जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज देवी एवं मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती मिरजा सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
























