
सहरसा।गोलीबारी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
सहरसा। जिले के सलखुआ पुलिस ने सौर बाजार थाना क्षेत्र से एक फरार गोलीबारी मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि बीते सितम्बर माह में
टेंगराहा गांव में पूर्व से चली आ रंजिश को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गोली से जख्मी हो गया था। उक्त घटना को लेकर थाना कांड संख्या 214/24 दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के एक आरोपी श्रवण यादव को सलखुआ थाना में पदस्थापित पुअनि सुधिर कुमार ने सौर बाजार थाना के कविलासी गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपी सलखुआ थाना के टेंगराहा गांव निवासी श्रवण यादव को बुधवार को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है।
























