बैरमपुर में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का मनाया गया द्वितीय स्थापना दिवस
आजमगढ़। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का द्वितीय स्थापना दिवस रविवार को तहबरपुर विकासखंड क्षेत्र के बैरमपुर ग्राम सभा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय कराया। उन्होंने संगठन के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राय का भी सभी सदस्यों से परिचय कराते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राय ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भूमिहार समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर और कन्या विवाह जैसे सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में लगातार सहयोग कर रहा है और भविष्य में भी इस अभियान को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, जिला महामंत्री पंकज प्रवीन, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राय, आलोक राय, डॉ. मनोज राय, लालबहादुर राय, गोपाल राय, अरविंद राय, अनिरुद्ध राय, रिक्की राय, राहुल राय, पप्पू राय और आदर्श राय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
























