बलिया।स्नातक एमएलसी चुनाव में जुटे सपा कार्यकर्ता, मतदाता संपर्क अभियान तेज करने पर जोर

स्नातक एमएलसी चुनाव में जुटे सपा कार्यकर्ता, मतदाता संपर्क अभियान तेज करने पर जोर

 संजीव सिंह ।बलिया।वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और चुनावी जिम्मेदारियां तय करने पर मंथन हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी खंड के वर्तमान विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि उन्होंने विधान परिषद से लेकर सड़क तक युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों समेत सभी वर्गों के मुद्दों को उठाया है। जनप्रतिनिधि के दायित्वों को निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है और आगे भी जनहित से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाते रहेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत से जुटने और अधिकाधिक स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने का आह्वान किया। कहा कि विधान परिषद में जनता की आवाज प्रभावी ढंग से रखना और सड़क पर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रही है।

बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि यह चुनाव केवल किसी व्यक्ति के निर्वाचन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की आवाज को मजबूत करने का चुनाव है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और जनहित के संघर्षों को मतदाताओं तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर चुनाव में मजबूती से उतरने की बात कही।

बैठक में मतदाता संपर्क अभियान तेज करने, संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने तथा सभी क्षेत्रों में प्रभावी जनसंपर्क चलाने पर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने की और संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया। इस दौरान डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव, रंजीत चौधरी, अरविंद गिरी, सुशील पांडेय कान्हजी, रामजी गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, शशिकांत चतुर्वेदी, संतोष गर्ग, राजन कन्नौजिया, रामेश्वर पासवान, रविंद्र यादव, जमाल आलम, अनिल राय, जुबेर सोनू, दशरथ यादव, रामनाथ पटेल, सुरेश यादव, विनय गौड़, धनजी यादव, सर्वजीत यादव और सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *