जौनपुर/जफराबाद।शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के सामने गूंजा विरोध का स्वर, राहुल त्रिपाठी ने कहा—सपा सरकार बनी तो खुलेंगे बंद विद्यालय

शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के सामने गूंजा विरोध का स्वर, राहुल त्रिपाठी ने कहा—सपा सरकार बनी तो खुलेंगे बंद विद्यालय

जौनपुर/जफराबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़े प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को तत्काल खोलने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान राहुल त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान को समाज में विशेष स्थान दिलाया। ऐसे महान शिक्षाविद की जयंती पर बंद पड़े विद्यालयों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना जरूरी है। विद्यालयों का बंद रहना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को तत्काल इन विद्यालयों को खोलकर पठन-पाठन शुरू कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद पड़े विद्यालयों को खोला जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। समाजवादी पार्टी शिक्षा, रोजगार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में भुलई चौहान, शैलेंद्र चौहान, महेंद्र मौर्य, रविंद्र यादव, पिंकू, शंकर चौहान, मोनू चौहान, विवेक, संजीव चौहान, विपुल चौहान, राम रतन चौहान सहित विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *