आजमगढ़।मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन , जाने कहां आ रहें हैं मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन , जाने कहां आ रहें हैं मुख्यमंत्री 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के माता जमुरता राय का निधन हो गया हैं। विनोद राय जनपद के जिवली गांव के निवासी हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष के माता जमुरता राय के निधन के बाद जनपद के अलावा प्रदेश भर से जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच श्री राय के घर अंगना करने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। जिसको लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री के आगमन पर कोई कमी न रह जाए इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पीडब्लू डी अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के उड़न खटोला उतरने के लिए हेली पैड बनाया जा रहा है। साथ ही पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा हेली पैड से क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के घर जाने के लिए गिट्टी और बालू गिरा कर पिच रोड़ बनाया जा रहा है। मौके पर जनपद के मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज बलराम गुप्ता, तहसीलदार हर्षित कुमार पांडेय ठेकमा के खण्ड विकास अधिकारी इन्द्रिश अली ,मार्टिनगंज के खण्ड विकास अधिकारी पीसी सरोज ,राजस्व टीम , विकास खण्ड ठेकमा ,मार्टिनगंज, फूलपुर व लालगंज के सफाई कर्मचारी सफाई करने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *