बलिया।अनुदेशिका अनीता देवी की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न; जिला-ब्लॉक कार्यकारिणी ने शोकाकुल परिवार को सौंपा एक लाख रुपये का सहयोग

अनुदेशिका अनीता देवी की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न; जिला-ब्लॉक कार्यकारिणी ने शोकाकुल परिवार को सौंपा एक लाख रुपये का सहयोग

 संजीव सिंह बलिया। कम्पोजिट विद्यालय गौवापार, शिक्षा क्षेत्र नगरा की अनुदेशिका श्रीमती अनीता देवी का 24 अगस्त 2026 को विद्युत आघात से असामयिक निधन हो गया था। उनकी याद में आज 5 सितंबर 2026 को उनके मूल आवास पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शमशाद खान, जिला महामंत्री दीपक कुमार सिंह, जिला कार्यकारिणी अविनाश सिंह, अरुण कुमार पाण्डेय, शेषमणि कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कुमार, ब्लॉक संयोजक अमित सिंह ( सिप्पू), कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, ब्लॉक कार्यकारिणी विनय गुप्त, राजनाथ यादव, रंजीत, रामसेवक यादव सहित समस्त जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इसी क्रम में परिवार को रु. 1,00,000/- (एक लाख रुपये) की सहयोग राशि भेंट की गई। वक्ताओं ने कहा कि अनीता देवी का सरल, सहज और सहयोगी व्यक्तित्व शिक्षा जगत के लिए प्रेरणा था और उनका जाना अनुदेशक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *