बदायूँ।ओडीओसी कार्यशाला का आयोजन,उद्यमियों को पैकेजिंग एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की दी गई जानकारी

ओडीओसी कार्यशाला का आयोजन,उद्यमियों को पैकेजिंग एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की दी गई जानकारी

बदायूँ।। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) कार्यक्रम के संबंध में बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के ओडीओपी उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुरूप तैयार कर उनके बाजार विस्तार को बढ़ावा देना रहा।

बैठक में बताया गया कि जनपद बदायूँ के लिए एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ा, मावा वाली मिठाइयां एवं लौंग व्यंजन के रूप में चयनित हैं। इन उत्पादों को आधुनिक एवं आकर्षक पैकेजिंग के माध्यम से बाजार में बेहतर पहचान दिलाने तथा उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *