बदायूँ।अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मी, सम्मान के साथ दी गई विदाई

अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मी, सम्मान के साथ दी गई विदाई

बदायूं। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल व पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

सेवानिवृत्त होने वालों में उप निरीक्षक कप्तान सिंह, मुख्य आरक्षी दुर्योधन सिंह तथा एफएसएसओ पूरनलाल सोलंकी शामिल रहे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की तथा पुलिस परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

समारोह में प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन इंद्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे। सम्मान पाकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भावुक नजर आए और उन्होंने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *