बदायूँ।उसावां से महिला छह वर्षीय बच्चे समेत लापता, पति ने थाने में दी तहरीर

उसावां से महिला छह वर्षीय बच्चे समेत लापता, पति ने थाने में दी तहरीर

बदायूं। जनपद  के थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर से एक महिला अपने छह वर्षीय बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पति ने थाना उसावां पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

ग्राम आनंदपुर निवासी सतीश पुत्र बच्छू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी नीलम (करीब 35 वर्ष) 22 अगस्त को दोपहर लगभग 11 बजे अपने छह वर्षीय बेटे सचिन को लेकर बच्चों के कपड़े खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में फोन कर तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

पति के अनुसार नीलम की लंबाई करीब पांच फीट, रंग साफ और शरीर तंदुरुस्त है। उसकी भौंह पर काले रंग का बड़ा तिल का निशान है। घटना के समय वह छींटदार धोती-ब्लाउज और पैरों में चप्पल पहने थी। परिजनों ने पुलिस से महिला और बच्चे की तलाश कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर महिला और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *