आजमगढ़।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर बनी रणनीति, सौंपी गयी जिम्मेदारी 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर बनी रणनीति, सौंपी गयी जिम्मेदारी 

आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय बैठक रैदोपुर में हुई। जिसमें एसोसिएशन के बैनर तले आगामी अक्टूबर माह में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने की रुपरेखा तय करने के साथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय बैठक रविवार को रैदोपुर में हुई। बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को एसोसिएशन के बैनर तले होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी। एसोसिएशन के जिला बृजभूषण उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सुहेलदेव विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसरो द्वारा पत्रकारों को प्रशिक्षित किया जायेगा। तत् पश्चात उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन में जिले के अलावा प्रदेश एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी। तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी।

इस अवसर पर कृष्ण मोहन उपाध्याय,प्रभात सिंह, सत्येंद्र सिंह, रविंद्र कुमार मिश्रा रामप्रसाद मिश्र, अशोक विश्वकर्मा, संतोष यादव, मनोज सिंह, उदय गौंड सहित विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *