सांसद आदित्य यादव 23 अगस्त को बदायूं में, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव रविवार, 23 अगस्त 2026 को जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद प्रातः 9 बजे अपने निज निवास, डीएम रोड, सिविल लाइंस, बदायूं पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता से भेंट करेंगे।
इसके बाद सांसद आदित्य यादव अपराह्न 1 बजे दहगवां स्थित राव फार्म हाउस पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रीय अधिवेशन, श्रद्धेय बी.पी. मंडल साहब की जयंती एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। सांसद कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
सांसद के जनपद आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है।
























