एफ एल एन तथा एन सी ई आर टी की पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लाक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
आजमगढ़। ब्लाक संसाधन केंद्र तहबरपुुुुर में एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का पांच दिवसीय स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुक्रवार पूरा हुआ।
प्रशिक्षण पांच फेरों एवं दस बैचों में शिक्षक एवं शिक्षा मित्रों को कराया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर के वरिष्ठ डायट प्रवक्ता सुरेन्द्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि डायट मेंटर तथा पदेन ए आर पी तहबरपुर अनुराग यादव रहे। डायट के बरिषठ प्रवक्ता सुरेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण के बाद पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करें। बच्चों में शिक्षा का गुणात्मक सुधार हो। तब जाकर प्रशिक्षण की सार्थकता होगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने कहा कि प्रशिक्षण में आत्मसात् की गयी शैक्षिक सामग्री को धरातल पर उतारे जाने की आवश्यकता है ।कहा कि जो भी नई – नई रोचक सामग्री परियोजना एवं सीमैट द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है,वह बच्चों तक अवश्य पहुंचें।जिससे शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर को निपुण बनाया जा सके। प्रशिक्षण में एस आर जी राम बदन यादव व जयशंकर प्रसाद सिंह ने शिक्षण की बारीकियों के गुण बताये। शिक्षकों द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया । एस आर जी
एआरपी बृजेश कुमार राय, उदय प्रताप राय, लाल चंद भारती, ललन यादव सुबेदार यादव , दिनेश पाल आदि मौजूद रहे।























