बदायूँ/उसावां।कांवड़ यात्रियों की सेवा में नखासा बाजार बना आस्था का केंद्र, प्रियंका सिंह चौहान ने लगाया भव्य भंडारा

कांवड़ यात्रियों की सेवा में नखासा बाजार बना आस्था का केंद्र, प्रियंका सिंह चौहान ने लगाया भव्य भंडारा

बदायूँ/उसावां। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्षा प्रियंका सिंह चौहान के नेतृत्व में नखासा बाजार में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर-दराज से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर सेवा, श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया।

भंडारे का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा प्रियंका सिंह चौहान ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के बड़े भाई डा. अरविंद कुमार सिंह भी पहुंचे और कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक दायित्व भी है।

नगर पंचायत अध्यक्षा प्रियंका सिंह चौहान ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इसी भावना के साथ नखासा बाजार में भंडारे का आयोजन कर कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

भंडारे में चेयरपर्सन पति अनिल सिंह चौहान के साथ नगर पंचायत के सभासद धनमेश कश्यप, पवन कुमार गुप्ता, रामकिशोर, महावीर राठौर, सेवाराम, ध्रुव सिंह चौहान, ओमेन्द्र कश्यप, प्रेमपाल सहित सभी सभासद, चेयरपर्सन प्रतिनिधि अरुल प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान ,किशोर चौहान समेत स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सेवा के लिए आयोजन स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों का आभार जताया। कांवड़ यात्रियों की सेवा में आयोजित इस भंडारे ने धार्मिक आस्था के साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *