मीना राय बनीं आजाद अधिकार सेना महिला ब्रिगेड की आजमगढ़ जिला प्रभारी
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। आजाद अधिकार सेना की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद श्रीमती मीना राय को महिला ब्रिगेड का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिलाअध्यक्ष अशोक सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला ब्रिगेड को नई मजबूती मिलेगी। आजमगढ़ जिले के सेठवल निवासी मीना राय संगठन के मूल उद्देश्यों अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। संगठन ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
























