बदायूँ।उसावां में महिलाओं के लिए बनेगा भव्य स्नान स्थल, चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने किया भूमि पूजन

उसावां में महिलाओं के लिए बनेगा भव्य स्नान स्थल, चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने किया भूमि पूजन

दसवां संस्कार के दौरान महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा स्नान स्थल

बदायूँ। नगर पंचायत उसावां में महिलाओं की सुविधा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए दुर्गा मंदिर के सामने भव्य स्नान स्थल का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

भूमि पूजन के दौरान चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की महिलाओं को स्नान आदि के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से इस स्नान स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दसवां संस्कार के दौरान भी यह स्नान स्थल महिलाओं के विशेष काम आएगा, जिससे उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान पर स्नान की सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत की ओर से लगातार जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं। दुर्गा मंदिर के सामने बनने वाले इस स्नान स्थल का लाभ आसपास के मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को भी मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के लिए अलग स्नान स्थल बनने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से दसवां संस्कार सहित धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर महिलाओं के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी।

भूमि पूजन के अवसर पर स्थानीय लोग एवं नगर पंचायत से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। चेयरपर्सन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी कराया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *