बदायूँ।राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित

बदायूँ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव सुमन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा 12 सितम्बर 2026 को जनपद-बदायूँ में समय प्रातः 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में श्री राज वीर सिंह, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, बदायूँ एवं श्रीमती सुमन तिवारी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त न्यायिक मजिस्टेªटगण के फौजदारी वाद, समनीय वाद, चैक बांउस से संबंधित धारा 138 एन0आई0एक्ट के वाद, लघु वाद, सिविल वाद व अन्य प्रकार केे वादों के निस्तारण हेतु बैठक मंगलवार को आहूत की गयी।

बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनसामान्य को सूचित कर अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटीगेशन विवादों को नियत कर आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का यथासम्भव प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *