मऊ।UGC के विरोध में तोमर वंशज समाज का कलेक्ट्रेट पर धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

UGC के विरोध में तोमर वंशज समाज का कलेक्ट्रेट पर धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ। उपेन्द्र कुमार पांडेय

जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को तोमर वंशज समाज के लोगों ने UGC से संबंधित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की मांगों पर जल्द विचार कर समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो समाज व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

प्रदर्शन में ब्रह्मानंद सिंह, अजय सिंह सोनू, शैलेंद्र सिंह, बसंत कुमार सिंह, भूपेंद्र नाथ सिंह, गुरु प्रसाद मास्टर सहित तोमर वंशज समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *